
बिलासपुर :–सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर ₹50,000 की लूट करने वाले आरोपी अतुल यादव (20 वर्ष) को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।
👉 आरोपी के कब्जे से ₹7400 नगद व धारदार चाकू जब्त
👉 बाकी रकम खर्च करना कबूला
👉 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।









