
सब इंस्पेक्टर बनकर गृह ग्राम लौटी अंजली प्रधान, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
रतनपुर…खुटाघाट क्षेत्र के ग्राम मेला मेलनाडीह में उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब गांव की बेटी अंजली प्रधान सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृह ग्राम पहुंचीं। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।ग्राम मेला मेलनाडीह में अंजली प्रधान के स्वागत के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।लक्ष्मी प्रधान, अम्बरीष नेताम, रामफल यादव, रामा, दीपक यादव, रामेश्वर,संकट मोचन चौबे,राजा (वीरेंद्र) शांडिल्य सहित अन्य ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अंजली को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और पूरे गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया।इस दौरान ग्रामीणों में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। हर कोई उनकी इस सफलता को गांव के लिए गौरव का क्षण बता रहा था।अंजली प्रधान की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है।उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।








