Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान सीपत के धनिया में संपन्न… भाजपा कार्यकताओं की दिखी सक्रिय भागीदारी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

बूथ और यूथ ,पार्टी की जीत में अहम भूमिका,,,,मोहित जायसवाल

सीपत,,,,भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम ने पूरे बिलासपुर जिला ग्रामीण में अपनी अलग पहचान बनाई। यह कार्यक्रम में सर्वाधिक 120 कार्यकर्ताओं के पंजीयन के साथ अब तक के हुए कार्यक्रम में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा।


कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को ग्राम धनिया स्थित मंगल भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सत्र का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।

जिला भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि हर बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वतः ही सशक्त बनेगा और चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने बूथों पर सतत संपर्क, मतदाता सूची का गहन अध्ययन और सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर पर टीम वर्क, अनुशासन और नियमित संवाद ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम सत्र में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बीपी सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात जिला भाजपा मंत्री प्रणव शर्मा ने कार्य विस्तार और हमारी दृष्टि” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।अन्य विषय वक्ताओं ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, बूथ सशक्तिकरण, और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने-अपने विचार रखे, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की गहराई से समझ मिली। कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने इसे जिले का सबसे प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम बना दिया।
कार्यक्रम के समापन में सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल संचालन मंडल महामंत्री द्वय सतीश पाटनवार एवं हरिकेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय, दिलेन्द्र कौशिल, रविश गुप्ता, यदूराम साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू, अभिलेश यादव, मदनलाल पाटनवार, मन्नू सिंह ठाकुर, नूरी कौशिल, देवेश शर्मा, बलराम पाटनवार, तुषार चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सीपत वैभव तम्बोली, रमनगिरी गोस्वामी, ढोलाराम कैवर्त, पुष्पेंद्र मानिकपुरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp