Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

जशपुरनगर :—भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 अंतर्गत युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन संभावित रूप से 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा विशेष पहल की गई है। अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें।

ऐसे करें कोचिंग के लिए आवेदन –
जो अभ्यर्थी इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करने के बाद छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट
www.erojgar.cg.gov.in
पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदकों का पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात ही वे प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील –
जिला रोजगार अधिकारी जशपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अग्निवीर भर्ती में भाग लें और निःशुल्क कोचिंग सुविधा का उपयोग कर अपने भविष्य को संवारें। यह पहल न केवल युवाओं को सेना में सेवा का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, कौशल और सम्मानजनक करियर की दिशा में भी अग्रसर करेगी।

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी
आज फोकस में

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सब इंस्पेक्टर बनकर गृह ग्राम लौटी अंजली प्रधान, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
आज फोकस में

सब इंस्पेक्टर बनकर गृह ग्राम लौटी अंजली प्रधान, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा… लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश
आज फोकस में

सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा… लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल
आज फोकस में

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त शामिल

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’
आज फोकस में

बिलासपुर: लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp