Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद जिले को मिली 10 नए एम्बुलेंस वाहन, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रषासन की प्राथमिकता – कलेक्टर उइके

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आसान बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगरपालिका के अध्यक्ष रिखीराम यादव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, नगरपालिका के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में गरियाबंद जिले को प्राप्त 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंसों का विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 10 नवीन संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों में से 1 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है, शेष 9 वाहन बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं। इन वाहनों की तैनाती के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 10 वाहनों में से 2 गाड़ियाँ जिला अस्पताल गरियाबंद में आधार स्टेशन के रूप में कार्य करेंगी। इसके अलावा 1-1 वाहन पीएचसी पाण्डुका, सीएचसी राजिम, सीएचसी फिंगेश्वर, सीएचसी छुरा, सीएचसी मैनपुर, सीएचसी अमलीपदर, सीएचसी देवभोग एवं पीएचसी सूपेबेड़ा बेस स्टेशन के रूप में सौंपा गया है। इससे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन वाहनों की उपलब्धता से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार या रेफरल सेवा मिलना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जय अंबे कंपनी द्वारा किया जा रहा था। लेकिन इस वित्तीय वर्ष से सेवा संचालन की जिम्मेदारी जीवीके-एमरी को सौंपी गई है। सेवा प्रदाता में हुए इस परिवर्तन के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि जिले में 108 सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय में और अधिक सुधार होगा।


कलेक्टर उइके ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सेवाओं को मजबूत करने से सीधे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई एंबुलेंसों के संचालन से गंभीर मरीजों के लिए बेहतर रेफरल सुविधा उपलब्ध होगी तथा उपचार की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
आज फोकस में

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
आज फोकस में

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार
आज फोकस में

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी
आज फोकस में

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp