Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 नग हीरा कीमती 04 लाख रूपये के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, एक सप्ताह के भीतर हीरा की दूसरी कार्यवाही

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों को अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर स्पेशल टीम एवं थाना प्रभारी शोभा को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिसके परिपालन में थाने एवं स्पेशल टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति जो एक लाल काला रंग का मोटर सायकल एचएफ डिलक्स वाहन क्रमांक ओडी 24 एन 6802 में अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रखा कर ग्राहक के तलाश कर रहा था।

पुलिस स्टाफ, गवाह तथा स्पेशल टीम के साथ मौका पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से समक्ष गवाहन के कब्जे से 08 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 04 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किमती 50 हजार जुमला किमती 04 लाख 50 हजार रूपयें को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2)बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण के आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में स्पेशल टीम एवं थाना शोभा स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी-*
आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा

*जप्त सामग्री -*
08 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 400000 रूपये एवं एक मोटर किमती 50000/- जुमला किमती 04 लाख 50 हजार/- रूपये।

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
आज फोकस में

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
आज फोकस में

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार
आज फोकस में

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी
आज फोकस में

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp