
भाटापारा :—सृजन – नई सोच, नई उड़ान द्वारा भाटापारा के अग्रसेन भवन में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं प्रेरणादायक ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाटापारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, प्रिंसिपल्स एवं डायरेक्टर्स को सादर आमंत्रित किया गया, जिसमें सभी संस्थाओं का अत्यंत सराहनीय सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
इस प्रतियोगिता में कुल 120+ बच्चों ने भाग लेकर अपने सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल एक मंच बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा को निखारने वाला प्रेरणादायक अनुभव भी सिद्ध हुआ। सृजन टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिवरतन शर्मा (पूर्व विधायक, भाटापारा), अश्विनी शर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, भाटापारा) एवं श्रीमती अंकिता गुप्ता (सिविल जज, भाटापारा) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को और भी गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में श्रीमती मेघा वर्मा, शहर की प्रसिद्ध कलाकार (25 वर्षों का अनुभव) एवं निखिल तिवारी, HOD, School of Fine Arts, AAFT University रायपुर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ट्रॉफी FirstCry Intellitots School द्वारा प्रदान की गई। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अंजु भृगु द्वारा प्रारंभ से लेकर समापन तक दिए गए निस्वार्थ एवं समर्पित सहयोग को सृजन टीम ने विशेष रूप से सराहा।
इस आयोजन में Kidzee स्कूल द्वारा प्रथम पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। साथ ही Ambuja Vidya Peeth, DWPS स्कूल, गुरकुल स्कूल, मॉर्डन स्कूल, Eklavya Academy, आदर्शीला स्कूल सहित अन्य संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए सृजन टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन श्रीमती प्रीति शाह द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही श्रीमती इंदरजीत सलूजा, श्रीमती शम्मी चावला, श्रीमती सोनी छाबड़िया एवं श्रीमती शीतल आर्या की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
* अमरजीत सिंह सलूजा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन और अधिक प्रेरणादायक एवं सफल बना।*
*इस सफल आयोजन में श्रीमती श्वेता सेठी एवं वैशाली श्रीमाली का विशेष योगदान रहा, जिनके समर्पण एवं उत्कृष्ट आयोजन कौशल से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*
अंत में श्रीमती वर्षा ग्वालानी, श्रीमती शीतल सलूजा, श्रीमती हरप्रीत टुटेजा, श्रीमती दिया सचदेव, श्रीमती सोनल सेठी, श्रीमती कमलेश सेठी, प्रदीप सेठी, जतिन सोनी, श्रीमती भारती श्रीमाली एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया।








