
चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह ठाकुर की कठोर कार्यवाही के आगे अपराधी ने घुटने टेके
चौकी प्रभारी बेलगहना ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी
चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह ठाकुर ने चंद घंटो में अपराधियों को लिया गिरफ्त में
बेलगहना क्षेत्र में घातक हथियारों के साथ लूट की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात, बेलगहना–कोनचरा मार्ग के सुनसान जंगल में कार सवार लोगों को रोककर चाकू के बल पर लूट का प्रयास किया गया।
लेकिन चालक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई।पुलिस कार्रवाई: बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू जप्ती:बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,खंजरनुमा धारदार चाकू,स्टील का फोल्डिंग चाकू मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
ग्रामीणों की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदातइस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह सहित बेलगहना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।







