Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट
पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट

*पत्थलगांव:-* जिला जशपुर के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय  के अथक परिश्रम एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के अनुमोदन से क्षेत्र में कुल 10 सड़कों के निर्माण हेतु ₹26.87 करोड़ (₹26,87,52,000) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
स्वीकृत कार्यों के तहत निम्नलिखित सड़कों का निर्माण किया जाएगा—
1.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत तिलडेगा मुख्य मार्ग से भवरापारा होते हुए कटंगतराई मार्ग की लंबाई 2.30 किमी के लिए ₹1,92,99,000 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
2.जिला जशपुर के बोडाटो गरी से चोंगरीबहार मार्ग की लंबाई 3.20 किमी के लिए ₹2,07,41,000 की स्वीकृति दी गई है।
3.ग्राम पंचायत किलकिला मेन रोड से ईला पहुंच मार्ग की लंबाई 1.90 किमी के लिए ₹2,16,56,000 की राशि स्वीकृत की गई है।
4.जिला जशपुर के विकासखंड कांसाबेल के दारूपिया से कटंगखार पहुंच मार्ग (पुल-पुलिया सहित) की लंबाई 2.20 किमी के निर्माण हेतु ₹2,56,71,000 की राशि स्वीकृत की गई है।
5.जिला जशपुर के मुख्य मार्ग गाला गोपीपारा से झक्कड़पुर तीलाईखार तक पहुंच मार्ग की लंबाई 1.70 किमी के निर्माण हेतु ₹1,81,48,000 की स्वीकृति प्रदान की गई है।
6.जिला जशपुर के डूडूगजोर (मांझापारा) से पॉलीडीह तक मार्ग की लंबाई 4.70 किमी के निर्माण हेतु ₹4,05,62,000 की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
7.जिला जशपुर के खुटगांव से घोघरजोर पहुंच मार्ग की लंबाई 4.00 किमी के निर्माण हेतु ₹4,52,32,000 की राशि स्वीकृत की गई है।
8.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत तिरसोठ से सतीपारा आंगनबाड़ी भवन से बटुराबाहर गांधी चौक तक पहुंच मार्ग (पुल-पुलिया सहित) की लंबाई 2.70 किमी के लिए ₹2,27,88,000 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
9.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत बेलडेगी के नवापारा से चंदरपुर मार्ग की लंबाई 2.80 किमी के निर्माण हेतु ₹2,98,27,000 की राशि स्वीकृत की गई है।
10.जिला जशपुर के मुख्य मार्ग एन.एच. 43 से छुरीपहरी चोराआमा मार्ग की लंबाई 3.15 किमी के निर्माण हेतु ₹2,48,28,000 की राशि स्वीकृत की गई है।इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस सौगात के लिए विधायक श्रीमती गोमती साय एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।

सीपत क्षेत्र में हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुई सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र में हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुई सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम

<span style=पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार">
आज फोकस में

पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत
आज फोकस में

जब तक सनातन हिन्दू धर्म है, तब तक जाति है, इसलिए सभी धर्म की रक्षा करें –  राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

मोपका में एक दीप शहीदों के नाम , श्रद्वांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
आज फोकस में

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार
आज फोकस में

गरियाबंद जिले में 18.28 करोड़ के पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति भाजपा नेता विरेंद्र साहू ने जताया वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp