
सीपत,,,, अंजनी के पुत्र वीर हनुमान जी की जन्मोत्सव पर पूरे सीपत क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों जिसमें धनिया,सीपत ,गुड़ी, नरगोड़ा, खाड़ा, लूतरा, खम्हरिया,ऊनी ,कुली बिटकुला ,मड़ई, जांजी,मटियारी,कौड़ियां,मुड़पार,रॉक, देवरी,पंधी ,दर्राभाठा, नवागांव, मचखंडा ,पोड़ी के पवनपुत्र हनुमान जी के मंदिरों को बड़ी आकर्षक तरीके से सजाया गया और सुबह से ही हनुमान मंदिर और भक्तजनों की कतार लगी रही, सुन्दर कांड का पूजन महाआरती के साथ भंडारा कार्यक्रम की गई l
सीपत के बजरंग चौक , सीपत थाना व नवाडीह चौक के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा पाठ ,हवन ,आराधना भक्तजनों द्वारा की गई l एवं धनिया के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में को रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया था मंदिरों की सजावट देखकर भक्तों के मन में श्रद्धा भर गई l पवनपुत्र हनुमान जी भक्त जन सुख समृद्धि और रक्षा की कामना की l
शाम को दीपो की जगमगाहट और रोशनी से पूरा क्षेत्र आलोकित हो उठा l हनुमान जन्मोत्सव की पूरी तैयारी में युवाओं की विशेष व्यवस्था देखी गई , इस अवसर पूरे अंचल में श्री हनुमान जी के प्रति आस्था,भक्ति ,और उत्साह देखने को मिली l देर रात तक सभी जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया l

सीपत क्षेत्र में हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुई सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन, महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम">







