गर्भावस्था से लेकर प्रसव के एक हजार दिन तक महिलाओं को दें पोषक तत्व —–सुरुचि

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने पोषण पखवाड़ा का आयोजन, हो रहे विविध आयोजन

 

रतनपुर ——महिला बाल विकास जन समुदाय को स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरुक करने व पोषण के लिए किस तरह का बदलाव जरुरी है इसे लेकर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया है।
यह जनजागरुकता कार्यक्रम 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा।

परियोजना अधिकारी सुरुचि श्याम राज
ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में चौपाल का आयोजन कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य लोगों को कुपोषण के बारे में जानकारी देने है।गर्भावस्था से लेकर बच्चे की डिलवरी के बाद एक हजार दिनों तक पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान महिलाओं को दिया जाना चाहिए।

इस आयोजन में महिलाओं की देखभाल संबंधित और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें कैसा आहार दिया जाए

इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक दिन अलग गतिविधि का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

रतनपुर, कर्रा के आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर चौपाल का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। परियोजना अधिकारी सुरुचि श्याम राज ने बताया कि कुपोषण प्रबंधन के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है, जिससे कुपोषित बच्चों में जल्द ही सुधार हो सके।

इसी कड़ी में आज रतनपुर वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल लगाकर नोद भराई व अन्नप्राशन की गतिविधि की गई।अन्नप्राशन के पहले 6 माह के बच्चों के लिए आहार संबंधित जानकारी भी उपस्थित अभिभावकों को दी गई।

गोद भराई के बाद गर्भवती महिला के परिवारवालों को गर्नवस्था और बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे से संबंधित जरुरी बातों को साझा किया गया।
इस मौके पर रतनपुर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129