Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध रेत खनन का काला सच: किशोर की मौत, हादसे का रूप देने की साजिश नाकाम

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर..अवैध रेत खनन के काले कारोबार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लालच ने एक किशोर की जान ले ली और सच्चाई छिपाने के लिए इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में खारंग नदी किनारे 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे रेत परिवहन के दौरान 17 वर्षीय अमित कश्यप की मौत की सूचना मिली थी। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया गया, लेकिन मर्ग जांच में मामला संदिग्ध पाया गया।

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। सामने आया कि आरोपी तोषण कश्यप (34) ने अधिक रेत निकालने के लालच में नदी में 6-7 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था, जो बेहद खतरनाक स्थिति में था। जोखिम की जानकारी होने के बावजूद उसने अमित कश्यप और एक अन्य युवक अमित यादव को उसमें काम करने के लिए उतार दिया।

इसी दौरान अचानक रेत और मिट्टी धंस गई, जिससे अमित कश्यप दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आरोपी ने साजिश रचते हुए ट्रैक्टर को दूसरी जगह ले जाकर ट्रॉली पलट दी, ताकि पूरे मामले को सड़क हादसा साबित किया जा सके। हालांकि पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 238(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह घटना अवैध रेत खनन के खतरनाक और अमानवीय चेहरे को उजागर करती है, जहां मुनाफे के लिए लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp