Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना:–:* ग्राम उपका स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला उपका के संयुक्त तत्वावधान में आज शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उपका की सरपंच रामकुमारी उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बलदाऊ दुबे एवं कौशल सिंह उरेती मंचासीन रहे। बड़ी संख्या में ग्राम की माताएं, पालकगण, SMC सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रामखेलावन बेग एवं शिक्षिका कुसुम बुनकर ने आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया। नव प्रवेशी बच्चों को शाला परिवार द्वारा तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर विद्यालय में आत्मीय प्रवेश दिलाया गया। अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा, *”आप अपनी सबसे बड़ी पूंजी, अपने बच्चों को, स्कूल रूपी बैंक में जमा करते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके बच्चों के भविष्य को सजाने और संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें एवं उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।”*

सरपंच रामकुमारी उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज एवं गांव के विकास की पहली सीढ़ी है। पंचायत का प्रयास रहेगा कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बलदाऊ दुबे एवं कौशल सिंह उरेती ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और पालकों से सहयोग की अपील की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मीरा जगत द्वारा _’स्कूल चले हम’_ गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में कुमारी मोनिका मार्को का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शैक्षिक संबंध में यादव जी ने सभी ग्रामीणों, पालकों एवं अतिथियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया एवं उत्कृष्ट कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्यकांत वाजपेई ने किया। अंत में कृष्णा जगत ने उपस्थित सभी अतिथियों, पालकों, ग्रामवासियों एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों का समस्त शिक्षक स्टाफ, SMC अध्यक्ष, सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

<span style=उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत">
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp