Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी: 16 अप्रैल से जिलेभर में शुरू होगा अभियान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ये शिविर 16 अप्रैल से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

जिले की 12 तहसीलों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने पर विशेष जोर रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को भटकना न पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिल सके।
जारी कार्यक्रम के अनुसार,
16 अप्रैल को बिल्हा से शिविरों की शुरुआत होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को बिलासपुर और 30 अप्रैल को तखतपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मई माह में 8 मई को मस्तूरी, 16 मई को कोटा, 22 मई को बेलतरा और 28 मई को सकरी में शिविर लगाए जाएंगे।
वहीं जून माह में 4 जून को बेलगहना, 12 जून को रतनपुर, 20 जून को पचपेड़ी और 25 जून को सीपत में शिविर आयोजित होंगे।
अभियान का अंतिम शिविर 2 जुलाई को बोदरी में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
स्पष्ट है कि प्रशासन की यह पहल आम लोगों को राहत देने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती

“जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” छत से गिरी मासूम ज़ाहिरा सुरक्षित, तत्परता से बची जान
आज फोकस में

“जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” छत से गिरी मासूम ज़ाहिरा सुरक्षित, तत्परता से बची जान

सनातन है हम तो गौ माता की रक्षा करना हमारा दायित्व ,,,,आशुतोष तिवारी
आज फोकस में

सनातन है हम तो गौ माता की रक्षा करना हमारा दायित्व ,,,,आशुतोष तिवारी

30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूरे करें: कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त निर्देश
आज फोकस में

30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूरे करें: कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त निर्देश

<span style=जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी: 16 अप्रैल से जिलेभर में शुरू होगा अभियान">
आज फोकस में

जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी: 16 अप्रैल से जिलेभर में शुरू होगा अभियान

नवागांव सलका में भाजपा महिला मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस “गांव चलो–घर चलो” अभियान के तहत जनचौपाल आयोजित
आज फोकस में

नवागांव सलका में भाजपा महिला मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस “गांव चलो–घर चलो” अभियान के तहत जनचौपाल आयोजित

रतनपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार, 13 लीटर महुआ शराब जप्त
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार, 13 लीटर महुआ शराब जप्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp