Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

राजनांदगांव :—कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला को शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल करने के संबंध में ग्राम सिंघोला की लखपति दीदीयों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने लखपति दीदीयों से उनकी आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत की 70 से अधिक लखपति दीदीयों से संवाद किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने लखपति दीदी लाया साहू की इलेक्ट्रिक दुकान एवं अनीता साहू की प्लास्टिक बोरी सिलाई इकाई का भ्रमण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत की सभी दीदियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, महतारी भवन सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहायता करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम की 5 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत देश की 3 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य में अपनी भागीदारी निभाते हुए राजनांदगांव जिले की 39771 लखपति दीदी ने विभिन्न गतिविधि के माध्यम से विविध आय के स्त्रोत तैयार कर लिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंघोला में सभी 31 महिला स्वयं सहायता समूह की 318 समूह सदस्यों ने विभिन्न आय मूलक गतिविधि से जोड़ते हुए लखपति दीदी ग्राम बनने की ओर अग्रसर हुए है। जिससे बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत सिंघोला शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में दर्ज किया जा सकेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती खुशबू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरपंच, पंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

रायपुर : पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
आज फोकस में

रायपुर : पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

रायपुर : विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई
आज फोकस में

खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

रायपुर : विशेष लेख : स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

<span style=राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर">
आज फोकस में

राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
आज फोकस में

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp