Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सीपत के अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन, एनटीपीसी सीपत हॉस्पिटल एवं बिलासा ब्लड सेंटर, बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल एवं श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति द्वारा किया गया। “रक्तदान, जीवनदान” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 76 लोगों ने रक्तदान कर इस सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सुरोजित सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण);  विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग);  अनुराग गौतम, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण);  जयप्रकाश सत्यकाम, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि व संगवारी महिला समिति की सदस्या गण भी उपस्थित रहीं।
परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदान की समस्त प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु
आज फोकस में

पावर सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु

<span style=एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नि:शुल्क कोचिंग और समर कैंप की तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नि:शुल्क कोचिंग और समर कैंप की तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश

बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर
आज फोकस में

बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर

रायपुर : अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

रायपुर : अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में दी भावभीनी विदाई

रायपुर : महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

रायपुर : महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp