
*गरियाबंद*:- सरकार के द्वारा आत्मानंद स्कूलों में बच्चों से सालाना फीस वसूलने के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के गरीब एवं ऐसे लोग जो अपने बच्चों को प्राइवेट अंग्रेजी स्कूलों में नहीं पढ़ा सकते उनके लिए अंग्रेजी माध्यम का आत्मानंद स्कूल शुरू किया था, दुर्भाग्य जनक है कि भाजपा सरकार आत्मानंद स्कूलों में भी बच्चों से फीस वसूलने जा रही है।
जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में लगभग 750 स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किया था जिनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाती और प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में तब्दील कर छत्तीसगढ़ को मुक्त शिक्षा की ओर ले जाने की कार्य योजना बनाई गई थी। भाजपा सरकार इस स्कूल में फीस वसूलने का निर्णय लेकर अन्याय कर रही है मुक्त शिक्षा स्वास्थ्य हर नागरिक का अधिकार है तथा नागरिकों को यह देना सरकार का दायित्व भाजपा सरकार अपने दायित्व को पूरा करने में असफल साबित हो रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से आत्मानंद स्कूल बंद करने का संयंत्र शुरू कर दिया गया है अभी कुछ सालों में आत्मानंद स्कूल में स्टेशनरी की कमी, आवश्यक सुविधा को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्कूल के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा है ताकि संविदा के आधार पर नियुक्त शिक्षक धन अभाव में स्कूल छोड़ दे।








