
भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना एवं दिशानिर्देश के तहत राज्यों मे होने वाले जनगणना 2027 के मद्देनजर जनगणना प्रशिक्षण की शुरुआत तहसील सीपत मे हुआ
बिलासपुर:— कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन मे तहसील स्तर पर जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीमती गरिमा सिंह ठाकुर एवं सहायक जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती पूनम कंन्नोजे के द्वारा जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यप्रथम चरण का प्रारम्भ 13 अप्रेल 2026 से मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत मे प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ प्रतजाम चरण मे 100 शिक्षकों को जनगणना के विभिन्न बिन्दुओ को बारीकी से डिजिटल बोर्ड और प्रायोगिक करते हुए मास्टर ट्रेनर्स श्री चंद्रकांत पाण्डेय, शत्रुन घरुत्लहरे रोहित घूंटे एवं सुधांशु धार दिवान के द्वारा गहनता से प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण दिवस मे चार्ज अधिकारियो के द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन देते हुए बेहतर तरीके से जनगणना प्रशिक्षन को बेहतर तरिके से क्रियान्वयन करने के लिए प्रगगको एवं सुपरवाइजर को निर्देश प्रदान किया गया

तहसील सीपत मे प्रगणकों एवं सुपर वैजारों का प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया जा रहा है। पहला चरण 13 से 15 अप्रैल, दूसरा चरण 16 से 18 अप्रैल एवं तीसरा 20 से 22 अप्रैल के बीच संपन्न होगा। राज्य में जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिमसें 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना एवं 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।
1 से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी।
जनगणना अधिनियम के तहत यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। जनगणना प्रशिक्षण मे प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्रीकांत श्रीवास, तुलेश्वर कौशिक, रामबाबू कर्ष, पियूष मिश्रा, दीपक देवांगन, उमेश कुमार, रत्नेश साहू, शारदेन्द्र कुमार एवं प्रेम धुरी का विशेष सहयोग रहा।










