
बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सेवार से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरिता वर्मा के कब्जे से 36 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 7200 रुपए) बरामद की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर शराब जब्त की और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।









