Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला आरक्षण बिल की आग सड़क से लेकर संसद तक, सीपत के नवाडीह चौक में कांग्रेस पार्टी का जला पुतला

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

महिला आरक्षण बिल का विरोध संविधान का अपमान,,,, गायत्री साहू

सीपत :– महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच सीपत में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। महिला मोर्चा, मंडल एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पेट्रोल पंप से रैली निकालते हुए नवाडीह चौक तक पहुंचे

। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंत में पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेंगे और महिला विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। नवाडीह चौक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। पुतले को पहले लात-घूंसों से पीटा गया, उसका मुंह काला किया गया और बाद में आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और आक्रोश देखने को मिला। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना सीधे-सीधे देश की महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद कर रही है। यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके भविष्य की है। विपक्ष की मानसिकता महिलाओं को सशक्त होते देखने की नहीं है, जिसे अब देश की महिलाएं बखूबी समझ चुकी हैं। जिला महामंत्री अंकिता शुक्ला ने जोशीले अंदाज में कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, हम भारत की नारी हैं, अब चुप बैठने वाली नहीं। सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे और अपने अधिकार लेकर रहेंगे।

महिला आरक्षण हमारा हक है, कोई दया नहीं। संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को समान अधिकार देने के प्रति गंभीर नहीं हैं। विपक्ष की मानसिकता महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) बिल को पारित नहीं होने देना विपक्ष की साजिश है। यह बिल देश की बेटियों के भविष्य को मजबूत करने वाला था, लेकिन विपक्ष ने षड्यंत्र कर इसे रोकने का प्रयास किया। कल जब यह बिल पारित नहीं हुआ, तब विपक्षी दलों ने खुशी मनाई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बेटियों के सपनों को तोड़कर जश्न मनाना उनकी सोच को उजागर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर ही रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के हित में था, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं। आज का यह प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री साहू, महामंत्री अंकिता शुक्ला, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष बबीता पाटनवार, महामंत्री गीता साहू, नूरी कौशिल, मस्तूरी जनपद अध्यक्ष, नंदनी साहू, जिलाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिकेश पांडेय, दिलेंद्र कौशिल, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, बलराम पाटनवार, एमनलाल साहू, बांके बिहारी गुप्ता, रामशरण गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, अंकित मिश्रा, जिला ग्रामीण भाजयुमो महामंत्री तुषार चंद्राकर , अंकुर सिंह ठाकुर , ललित यादव, करण सिंह, ऋतिक नागदेव, प्रकाश तिवारी, सीपत मंडल भाजयुमो अध्यक्ष वैभव तंबोली, अंजनी भास्कर पटेल, नारायण साहू, तुसीतराम पाटनवार, तुलेश्वर पाटनवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान
आज फोकस में

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….
आज फोकस में

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल
आज फोकस में

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का पुतला दहन
आज फोकस में

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का पुतला दहन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित
आज फोकस में

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी
आज फोकस में

महासमुंद : एनएचएम भर्ती के तहत 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp