प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रतनपुर मंडल में कार्यशाला आयोजित

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत रतनपुर में मंडल स्तरीय भाजपा कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य वक्ता रामदेव कुमावत-पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी औऱ -दुर्गा कश्यप मंडल अध्यक्ष के -अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और भारत माता के उद्घोष के साथ हुई, जिसके पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण किया गया। मंडल महामंत्री -ज्वाला कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

आपको बता दे की -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत रतनपुर में मंडल स्तरीय भाजपा कार्यशाला का आयोजन में मुख्य वक्ता रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश की स्थिति निराशाजनक थी, परंतु अब आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डबल इंजन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।वही कार्यक्रम में पधारे सुरेश सोनी ने कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर सुनील जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव-गांव तक विकास की किरण पहुँचाई है, जिससे देशवासी अब सरकार पर गहरा विश्वास करते हैं। वही इस कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे व पूर्व मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव ने भी कार्यशाला में प्रकाश डाला ।इस अवसर पर रामदेव कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , दुर्गा बबलू कश्यप ,घनश्याम रात्रे ,सुरेश सोनी ,डॉक्टर सुनील जायसवाल , रोहिणी बैशवाड़े ,संतोष यादव ,ज्वाला कौशिक ,मनोज कश्यप ,शिवेंद्र गुप्ता ,

राजकुमार साहू , दिनेश प्रभाकर ,राम भजो साहू ,भाऊ राम जयसवाल , रामकेश्वर , पवन पाठक , घनश्याम कमलसेन , उमाशंकर पाव, हर्ष पटेल ,कुश कहरा ,लव कहरा , इंदु यादव , प्रभा मानिकपुरी , प्रमिला कश्यप ,विजय , शिवानी सोनी , सतरूपा प्रजापति ,संतोष प्रजापति ,आसाराम कश्यप ,द्वारीका पटेल ,तीरथ राम पटेल ,उमेश सलीम ,रामायण श्यामले ,पुरुषोत्तम सिंह, विष्णुसिंह ,सोनू कोशले, रामकुमार कश्यप ,मनोज सारथी ,ऋषि सोनी ,शांतिलाल दयाराम ,
जयदेव ,मुकेश यादव,विनोद जायसवाल बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129