
नारायणपुर:— मिशन वात्सल्य योजना के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार काउंसलर के 1 पद एवं केस वर्कर के 1 पद पर नियुक्ति की जानी है। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन उपरांत अभ्यर्थियों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के वेटेज एवं वांछित अनुभव के आधार पर अंतिम पात्र-अपात्र सूची तथा मेरिट सूची प्रकाशित कर दी गई है।
उक्त पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन 22 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, नारायणपुर में किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की गई है।








