Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी खबर : “मुआवजे पर ‘घूस’ का डंक: ₹50 हजार के साइन चेक के साथ ACB के शिकंजे में कलेक्ट्रेट का बाबू”

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

सर्पदंश पीड़ित परिवार से मुआवजा जारी कराने के बदले मांगी ₹50 हजार की रिश्वत, नकद नहीं तो गारंटी में मांगा हस्ताक्षरित चेक, ACB ने रंगे हाथों दबोचा।

सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि पर भी भ्रष्टाचार का डंक मारने वाले रायगढ़ कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि आरोपी बाबू ने वर्ष 2023 में सर्पदंश से मृत महिला की मुआवजा राशि शीघ्र जारी कराने के एवज में ₹50,000 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता विजय सिदार ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने रिश्वत की रकम तुरंत नकद लेने के बजाय ₹50 हजार का हस्ताक्षरित चेक गारंटी के रूप में मांगा। मंगलवार 28 जुलाई 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को साइन किया हुआ चेक सौंपा, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार रिश्वत के लिए हस्ताक्षरित चेक को गारंटी के रूप में मांगने और उसी आधार पर गिरफ्तारी का यह बेहद दुर्लभ मामला माना जा रहा है।

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित
आज फोकस में

तनुश्री चौधरी ने बढ़ाया नामदेव समाज का गौरव, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ व श्री नामदेव फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह
आज फोकस में

बिलासपुर में 6 सितंबर को होगा श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर 280 गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, नारायण अग्रवाल परिवार बना शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज
आज फोकस में

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी श्रमिकों के पुलिस सत्यापन की मांग तेज

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
आज फोकस में

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp