Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दबंग बेलगहना चौकी प्रभारी की दबंग कार्रवाई पत्नी के हत्यारे पति को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हत्यारे ने पुलिस को बताया ये थी हत्या की वजह

आखिर समाज किस ओर जा रहा है यह सोचने को मजबूर

इस हत्या के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और साथ ही साथ लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर समाज किस ओर जा रहा है आखिर ऐसी हत्याओं का कारण क्या है सोचने समझने की शक्ति समाप्त होते जा रही आखिर हम किस समाज में रह रहे हैं जहां छोटी सी बात को लेकर हत्या होते टाइम नहीं लगता और हम कहते हैं कि हम 21 सी सदी के भारत में विश्व गुरु के भारत में रह रहे हैं यह कैसा विश्व गुरु है अऔर कैसा भारत जहां छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन हत्या बलात्कार जैसे मामले हमारे समाज को देखना पड़ रहा है कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी का एक चौका देने वाला मामला सामने आया प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22-23 जून के दरम्यानी रात को प्रार्थी का दामाद आरोपी पंचराम सौता अपने पत्नी रात बाई को चरित्र शंका कर ग्राम छतौना रगरापारा के जंगल मे ईटा डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिह अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपूर उपाध्याय कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, आरोपी पंचराम सौता जो अपने घर के पीछे जंगल में छुपा हुआ था को घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब ईटा एवं डंडा को आरोपी पंचराम सौता के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी पंचराम सौता के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24 जून को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर,अंकित जायसवाल महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा ।

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार
आज फोकस में

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश
आज फोकस में

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह
आज फोकस में

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp