Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत पीएचसी की संजीवनी एक महीने से खराब , क्षेत्र के मरीज बहाल , समय पर नही मिल रही स्वास्थ्य सुविधा

 

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

 

Advertisement Box

सीपत :— प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत की आपातकालीन जीवनरक्षक सेवा संजीवनी 108 एंबुलेंस बीते एक महीने से खराब पड़ी है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। विशेषकर रात में या गंभीर स्थिति में जब तत्काल एंबुलेंस की जरूरत होती है, तब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकल्प के रूप में दूसरी एंबुलेंस मंगाई जाती है, लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे कई बार मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही क्षेत्र की आपात सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है। संजीवनी 108 के खराब होने से दुर्घटना , प्रसव या अन्य गंभीर मामलों में प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जो या तो समय पर नही मिलते या फिर आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं। जानकारी के अनुसार संजीवनी 108 डिवाइडर से टकरा गई थी जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई। एंबुलेंस जिला मैनेजर नरेंद्रनाथ ने जानकारी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर संजीवनी 108 को फिर से चालू कर दिया जाएगा। हम गंभीर मामलों में अन्य वाहनों की व्यवस्था तत्काल करवा रहे हैं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्काल सुविधा केवल कागजों में है,

ज़मीनी हकीकत इससे उलट है। इस पूरे मामले पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 108 जैसी सेवाओं का रुक जाना गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बरसात से पहले किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। आपातकालीन सेवा के नाम पर केवल ढकोसला चल रहा है। आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग है कि संजीवनी 108 को तत्काल दुरुस्त कर पुनः सेवा में लाया जाए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी की जान जोखिम में न पड़े।

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”
आज फोकस में

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में  सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल
आज फोकस में

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव
आज फोकस में

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन

केशकाल खराब सड़क के विरोध मे कांग्रेस ने सड़क के गड्डों मे लेटकर किया प्रदर्शन
आज फोकस में

केशकाल खराब सड़क के विरोध मे कांग्रेस ने सड़क के गड्डों मे लेटकर किया प्रदर्शन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp