Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में “लोकतंत्र की हत्या : आपातकाल” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

उक्त कार्यक्रम में नगर के लोकतंत्र सेनानियों का  किया गया सम्मान

रतनपुर—स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में “लोकतंत्र की हत्या : आपातकाल” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हमारे नगर के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, इसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों गोवर्धन गुलहरे , सुंदरश्याम सचदेव ,सेवानिवृत्त प्राचार्य और दत्तात्रय त्रिपुरवार का परिचय दिया गया।आप तीनों आपातकाल के दौरान उन्नीस माह तक बिलासपुर की जेल में निरुद्ध किए गए थे, जब देश में लोकतंत्र को समाप्त किया गया था।

Advertisement Box

प्रो. ऋचा बंसल ने 1975 में लगे आपातकाल के कारणों और उसके दुष्परिणामों पर प्रभावशाली भाषण दिया। कॉलेज के स्टाफ के लिए यह गर्व की बात रही कि उन्होंने आपातकाल के दौरान हमारे देशभक्तों द्वारा झेली गई कठिनाइयों और उनके अनुभवों को सुना।
गुलहरे ने अपनी ऊँची और मधुर आवाज़ में एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेमलता वर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सचदेव ने किया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp