Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद के लिए तरस रहे किसान सरकार को सुध लेने का समय नहीं- झूमुक दीवान

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव – जिले मे खाद की समस्या से किसानों को हो रही परेशानी को देख कोंडागांव जिला कॉंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने प्रेस मे बयान जारी कर कहा कि खरीफ सीजन की धान की बुवाई रोपा जोरों पर है, लेकिन खाद की किल्लत ने किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से वे खेतों में निराश बैठे हैं,हालात इतने गंभीर हो चले हैं कि किसानों के मुद्दे को लेकर लगातार विपक्ष की भूमिका मे होने के नाते कांग्रेस पार्टी आवाज उठा रही है फिर भी सरकार के कानों मे जु नहीं रेंग रहा।किसान बारिश की शुरुआत के साथ ही खेतों में धान की बुवाई रोपा में जुट गए हैं लेकिन सहकारी समितियों से खाद नदारद है इससे खेती प्रभावित हो रही है और बुवाई रोपा का कार्य अधर में लटका है।दीवान ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस संकट पर काबू नहीं पाया गया तो क्षेत्र के किसान भारी नुकसान झेलेंगे जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा जिसे हम होने नहीं देंगे किसानों के हितों को ध्यान मे रख लड़ाई लड़ेंगे। किसान समितियों के चक्कर काट रहे राहत नहीं मिल रही है सरकार और जिला प्रशासन को इस गंभीर संकट का समाधान निकालने की जरूरत है,कहीं न कहीं लेम्पसों मे खाद नही मिलने से किसान बाजार से खाद लेने को मजबूर हैँ जहां जोरो से कालाबाजारी की बात भी सामने आ रही है व्यापारी औने पौने दामों मे मनमानी तरिके से खाद बेच रहे हैँ जिस पर भी प्रशासन को ध्यान देने कि जरूरत है,कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के साथ है खाद की पूर्ति नहीं होने व कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाने कि स्थिति मे पार्टी किसान हित मे आंदोलन करेगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp