Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“नाबालिग से प्यार के नाम पर दरिंदगी — बहला-फुसलाकर ले गया, किया दुष्कर्म… रतनपुर पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार!”

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर ;—
रतनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से दबोच लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस की तगड़ी घेराबंदी ने उसे ज्यादा दिन भागने नहीं दिया।

23 जुलाई 2025 को रतनपुर थाना में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर विशेष टीम का गठन किया और तत्काल तलाश शुरू की।

📍 कोरबा के बांकीमोंगरा से हुआ पर्दाफाश:
पुलिस की सतत खोजबीन के बाद सूचना मिली कि लड़की आरोपी के माँ के घर कोरबा, बाँकीमोंगरा में है। टीम ने वहां दबिश देकर लड़की को बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय खाण्डेकर (उम्र 19 वर्ष, निवासी चपोरा, थाना रतनपुर) ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

💥 कबूला जुर्म, गया जेल:
आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर रतनपुर लाया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई में
थाना प्रभारी नरेश चौहान, प्र.आर. बलदेव सिंह, आरक्षक लेखपाल खुसरो एवं म.आर. अनिषा कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp