
रतनपुर——- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर द्वारा एक दिव्य और श्रद्धामयी आयोजन कर क्षेत्र के धार्मिक मठ-मंदिरों के पुजारियों
एवं संत-साधुओं का शाल, श्रीफल व पुष्प माला से आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर “जय गुरुदेव” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त बनाना था।
भाजपा मंडल द्वारा यह पहल संत समाज के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।
इस गरिमामयी आयोजन में प्रमुख रूप से लवकुश कश्यप, दुर्गा बबलू कश्यप, ज्वाला कौशिक, सुरेश सोनी, घनश्याम रात्रे,
संतोष यादव, लोकेश्वर तिवारी, मध्यम सिंह, दिनेश प्रभाकर, शिवेंद्र गुप्ता, भाऊ राम जयसवाल, गोवर्धन सिंह, संजय सोनी, तुला राम, कुश कहरा, बीनू निराला,
सावित्री रात्रे, उषा चौहान, सविता धीवर, राजकुमारी बिसेन, प्रमिला कश्यप और शिवानी सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की अमर भावना को भी पुष्ट करने वाला सिद्ध हुआ।