Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

37 लाख पच्चास हजार ईनामी 22 माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

माओवादियों के बड़े लीडर डीवीसीएम, एसीएम, पार्टी मेम्बर एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 14 पुरूष 08 महिला माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ। 

जिला नारायणपुर के माड़ डिवीजन के कुतुल, नेलनार, इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय थे आत्मसमर्पित माओवादी।
वर्ष 2025 में कुल 132 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदाय और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा

सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर आनंद प्रताप सिंह(भा.पु.से.), महानिरीक्षक, प्रदीप कुमार दुबे उप महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल भिलाई, संजीव रोलबा उप महानिरीक्षक आईटीबीपी के मार्गदर्शन, रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नरेन्द्र सिंह सेनानी 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, दुष्यंत राज जयसवाल सेनानी 29वीं वाहिनी आईटीबीपी, राजीव गुप्ता 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, रोशन सिंह आसवाल सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, संजय कुमार सेनानी 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी, नवल सिंह सेनानी 135वीं वाहिनी बीएसएफ, एन.एस. कुटियाल सेनानी 133वीं वाहिनी बीएसएफ एवं अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स नारायणपुर, सुशील कुमार नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ की संयुक्त बल साथ माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे है।

Advertisement Box

नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 11.07.2025 श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नरेन्द्र सिंह सेनानी 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, दुष्यंत राज जयसवाल सेनानी 29वीं वाहिनी आईईटीबी, राजीव गुप्ता 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, रोशन सिंह आसवाल सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, संजय कुमार 53वीं वाहिनी आईईटीपी, नवल सिंह 135वीं वाहिनी बीएसएफ, एन.एस. कुटियाल सेनानी 133वीं वाहिनी बीएसएफ, राजपाल सिंह टूआईसी 129वीं वाहिनीं बीएसएफ, अक्षय साबद्रा अति.पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देंवागन, आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा, मनोज मण्डावी, अरविंद किशोर खलखो के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आत्मसमर्पित के नाम/पद
1. मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम पिता स्व0 सोनकू उम्र 33 वर्ष जाति माड़िया निवासी पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़
पद- कुतुल एरिया कमेटी सचिव डीवीसीएम (क्टब्ड) – 8 लाख।
2. हिड़मे कुंजाम पति मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़ ( पिता पण्डरू पोयाम निवासी दुर्गिन थाना ओरछा) पद- माड़ डिवीजन सप्लाई टीम एसीएम (।ब्ड)- 5 लाख
3. पुन्ना लाल उर्फ बोटी उर्फ सन्तू ओयाम पिता स्व0 मन्नीराम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़
पद – नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया कमाण्ड़रएसीएम (।ब्ड) – 5 लाख
4. मासे पोयाम पिता सन्तू (पिता सन्नू निवासी मोहनार) उम्र 25 वर्ष जाति गोण्ड निवासी रेकावाया पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़
पद – नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया सदस्य पार्टी सदस्य (च्ड) – 1 लाख
5. फुलमती उर्फ फुलो कश्यप पिता स्व0 अंधो उर्फ मानू उम्र 45 वर्ष जाति गोण्ड निवासी रेंगाबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद- माड डिवीजन प्रेस टीम सदस्य पार्टी सदस्य (च्ड)- 1 लाख
6. वंजे उर्फ वनिला हलामी पिता मोरंगे उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी पिंडकापारा पंचायत हिकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद- इंद्रावती एलओएस रिकरूट सदस्य दल सदस्य (ब्ड) – 1 लाख
7. सुन्दरी उर्फ दुलारी गोटा पिता पुसू उम्र 19 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताडोपारा पंचायत आदेर थाना ओरछा
जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़
पद- डीवीसी स्टाप सदस्य (रनिता का स्टाप) पार्टी सदस्य (च्ड) – 1 लाख
8. रमेश उर्फ दर्शन उर्फ जोगा हलामी पिता चमरू उम्र 38 वर्ष जाति माड़िया निवासी परलनार पंचायत हिकुल थना ओरछा जिला नारायणपुर
पद- पार्टी सदस्य (च्ड) प्लाटून नंबर 32- 1 लाख
9. जग्गूराम मण्डावी उर्फ परजेन्द पिता स्व0 आयतु मण्डावी उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी/पंचायत ढ़ोढ़रबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद -ढ़ोढ़रबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष – 1 लाख
10. सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू पिता दशरू उम्र 25 वर्ष जाति गोण्ड़ निवासी तुषवाल थाना बारसुर जिला बीजापुर
पद -एसीएम (।ब्ड) आमदाई एरिया सीएनएम कमाण्डर -5 लाख
11. चैतराम उर्फ डब्बू पिता स्व0 लखमू उम्र 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद- पार्टी सदस्य (च्ड) – 1 लाख
12. सुशीला कवाची पिता स्व0 ईडमों उम्र 23 वर्ष जाति गोण्ड निवासी कुर्सिंग पंचायत हांदावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद – दल सदस्य (ब्ड) आमदाई एरिया रिकरूट सदस्य – 1 लाख
13. घासी गोटा उर्फ श्याम पिता स्व0 काना उम्र 34 वर्ष जाति माड़िया निवासी पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
पद -जाटलूर पंचायत सरकार अध्यक्ष- 1 लाख
14. ईश्वर गोटा उर्फ अर्जून पिता सुखराम उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
पद -जाटलूर पंचायत मिलिशिया कमाण्डर- 1 लाख
15. लच्छू गोटा पिता कारू उम्र जाति माड़िया निवासी चलचेर/ ईत्तापरा पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद – ओरछामेटा जनताना सरकार अध्यक्ष- 1 लाख
16. कुमारी समल कश्यप पिता पाण्डू उम्र 22 जाति माडिया ग्राम आलबेडा पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद – आलबेडा सीएनएम सदस्य – 50 हजार रूपये।
17. चमरू गोटा पिता स्व0 मुरा उम्र 42 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
पद – जाटलूर डीएकेएमस अध्यक्ष – 50 हजार रूपये।
18. सुन्दरी कर्मा पिता स्व0 बिल्लोराम उम्र 41 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद – आदेर जनताना सरकार सदस्य केएएमएस अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।
19. सोमारू उर्फ सोमा गोटा पिता स्व0 मंगलूराम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया साकिन हितुल पंचायत थुलथुली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद – भटबेडा जनताना सरकार डीएकेएमस अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।
20. सुखराम गोटा पिता स्व0 डब्बा उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
पद -जाटलूर डीएकेएमस सदस्य – 50 हजार रूपये।
21. मंगू गोटा उर्फ मनोज पिता स्व0 लखमा उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद -जाटलूर सरकार/ आर्थिक शाखा अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।
22. फागू उसेण्ड़ी पिता स्व0 कारिया उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी कुडमेल पंचायत ढोढरीबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद – ढोंढरबेड़ा जनताना सरकार जनसंपर्क शाखा अध्यक्ष – 50 हजार रूपये।
माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिविजन एवं परतापुर एरिया क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है।
आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस डीआरजी एवं आईटीबीपी, बीएसएफ का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों का हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।

एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया(भा.पु.से.) ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप
आज फोकस में

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

भीम आर्मी सारंगढ बिलाईगढ़ द्वारा जर्जर सड़क और जनहित मुद्दों को लेकर 20 कि.मी तक पैदल मार्च रैली निकाला गया
आज फोकस में

भीम आर्मी सारंगढ बिलाईगढ़ द्वारा जर्जर सड़क और जनहित मुद्दों को लेकर 20 कि.मी तक पैदल मार्च रैली निकाला गया

बिना अनुमति बहता भूजल, चुपचाप बिकता जीवन: गिधौरी में जल का व्यापार, प्रशासन मौन”
आज फोकस में

बिना अनुमति बहता भूजल, चुपचाप बिकता जीवन: गिधौरी में जल का व्यापार, प्रशासन मौन”

सरहद की शेरनी लौट रही है घर: रतनपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा का वीरस्वरूप स्वागत, माँ महामाया की धरती गर्व से गूंजेगी
आज फोकस में

सरहद की शेरनी लौट रही है घर: रतनपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा का वीरस्वरूप स्वागत, माँ महामाया की धरती गर्व से गूंजेगी

जर्जर छत, रिसता फर्ज: रतनपुर थाने के जवान मिट्टी की दीवारों में ढूंढ़ रहे हैं सुरक्षा का आसरा
आज फोकस में

जर्जर छत, रिसता फर्ज: रतनपुर थाने के जवान मिट्टी की दीवारों में ढूंढ़ रहे हैं सुरक्षा का आसरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp