Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप

*राजनांदगांव को मिली 63 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास सौगात, नगरीय क्षेत्रों में होंगे आधारभूत निर्माण कार्य, विधायक डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार*

*राजनांदगांव, :— छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के अथक प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Advertisement Box

यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा विधायक डॉ. रमन सिंह जी को पत्र के माध्यम से दी गई है। स्वीकृत योजनाओं में मुख्य रूप से राजनांदगांव नगर पालिका परिषद, नगरीय क्षेत्रांतर्गत में शामिल है।

इन कार्यों में *19 करोड़ 96 लाख से अधिक की लागत से स्टेट स्कूल परिसर में 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण, 14 करोड़ 69 लाख की लागत से गंज चौक से कन्हापुरी तक सड़क चौड़ीकरण, 11 करोड़ 42 लाख की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन परिसर (500 सीटर) निर्माण, 6 करोड़ 58 लाख की लागत से मोहरा फिल्टर प्लांट से गंज चौक एवं नंदई चौक से इंदिरा टंकी तक 600 एमएम राईजिंग मेन पाइप लाइन विस्तार कार्य, 5 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड, लाइट एवं पानी की व्यवस्था, 2 करोड़ की लागत से पेंड्री मुक्तिधाम से अस्पताल तक सड़क, 3 करोड़ 50 लाख की लागत से नारकन्धर नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण, 50 लाख की लागत से ऑडिटोरियम की मरम्मत कार्य शामिल है। इस प्रकार कुल 63 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास कार्यों को राजनंदगांव में स्वीकृति मिली है।*

डॉ. रमन सिंह जी ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह विकास कार्य क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम है। इससे न केवल नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी।

बस्तर संभाग में यात्री सुविधा और मत्स्य पाठ्यक्रम को लेकर विधायक लता उसेंडी ने विधानसभा में उठाई आवाज
आज फोकस में

बस्तर संभाग में यात्री सुविधा और मत्स्य पाठ्यक्रम को लेकर विधायक लता उसेंडी ने विधानसभा में उठाई आवाज

डेढ़ साल के भीतर भाजपा की साय सरकार ने चौथी बार बढ़ाएं बिजली के दाम, जनता की जेब में सरकार कर रही डकैती – कांग्रेस
आज फोकस में

डेढ़ साल के भीतर भाजपा की साय सरकार ने चौथी बार बढ़ाएं बिजली के दाम, जनता की जेब में सरकार कर रही डकैती – कांग्रेस

विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के साथ सेमिनार का हुआ आयोजन
आज फोकस में

विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के साथ सेमिनार का हुआ आयोजन

विधानसभा मानसून सत्र में पत्थलगांव की सड़कों को लेकर विधायक गोमती साय ने उठाए सवाल
आज फोकस में

विधानसभा मानसून सत्र में पत्थलगांव की सड़कों को लेकर विधायक गोमती साय ने उठाए सवाल

गांव का सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पित है भाजपा सरकार :- महेश कश्यप
आज फोकस में

गांव का सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पित है भाजपा सरकार :- महेश कश्यप

शिक्षा से पहले घर की ट्रेन! जंगल के स्कूलों में शिक्षक समय से पहले हो रहे रवाना, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
आज फोकस में

शिक्षा से पहले घर की ट्रेन! जंगल के स्कूलों में शिक्षक समय से पहले हो रहे रवाना, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp