
सीपत,,,,भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर ग्रामीण से भाजपा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सोमवार को देर रात जारी इस सूची में सीपत मंडल को खास जगह देते हुए दो वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।सीपत से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नागेश्वरी साहू को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस घोषणा से सीपत भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है।
दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में सीपत की बढ़ती साख के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीण से राज्यवर्धन कौशिक और नागेश्वरी साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा, पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसे हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। हमारा उद्देश्य रहेगा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए और पार्टी की नीति एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।