Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा संगठन विस्तार: मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर तिरिथ यादव बने जिला उपाध्यक्ष, ग्रामीण अंचल में खुशी की लहर

रायपुर/बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तिरिथ यादव को भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई है, जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने स्वीकृति प्रदान की।

इस नियुक्ति के बाद ग्राम्य क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरिथ यादव को बधाइयों से घेर लिया है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं, एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ स्वागत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

Advertisement Box

तिरिथ यादव, पार्टी के एक समर्पित, मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं को समझने की उनकी क्षमता ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में भी देखा जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि “तिरिथ यादव जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपना संगठन को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक मजबूत निर्णय है। हमें विश्वास है कि वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठनात्मक ताकत को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।”

यह नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। इससे पहले भी पार्टी ने कई जमीनी नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाई जा सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि तिरिथ यादव की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार और सशक्त होगा।

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल
आज फोकस में

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”
आज फोकस में

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में  सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल
आज फोकस में

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव
आज फोकस में

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp