Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधुनिक खेती व मेहनत में केतकी बाई को बनाया लखपति दीदी

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी श्रीमती केतकी बाई पटेल आज “लखपति दीदी“ के नाम से जानी जाती हैं। जनपद पंचायत दुर्ग के आमटी ग्राम की निवासी और प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष केतकी दीदी ने सब्जी उत्पादन और विक्रय से अपनी मेहनत और निश्चय के बल पर आर्थिक समृद्धि हासिल की है। शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, फिर समूह से उनको सहारा मिला। समूह से जुड़ने से पहले दीदी के पास संसाधनों की कमी थी। सब्जी उत्पादन की इच्छा होते हुए भी आर्थिक तंगी के कारण वे इसे बड़े स्तर पर नहीं कर पा रही थीं। जब उन्हें बिहान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं पहल कर महिला साथियों के साथ स्व-सहायता समूह का गठन किया। छोटी-छोटी बचत करके अपने समूह को सशक्त बनाई। उसके उपरांत उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 30 हजार का लोन लिया और सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। बिहान योजना से सामुदायिक निवेश कोष से 20 हजार का लोन प्राप्त कर अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

केतकी दीदी ने एक एकड़ निजी भूमि में सब्जी उत्पादन शुरू किया और धीरे-धीरे आधुनिक तकनीक अपनाते हुए, जैसे कि मचान विधि, उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ाई। आज उनके खेत में भिंडी, बरबटी, करेला, मक्का, बैगन, भाजी जैसी कई मौसमी सब्जियां उगाई जाती हैं। वे सप्ताह में चार दिन बाजार में विक्रय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। दो दिन निकुम बाजार और दो दिन आलबरस बाजार में सब्जियों की बिक्री करती हैं।

Advertisement Box

उनकी दैनिक बिक्री लगभग 3500 रूपए तक होती है, जिससे सप्ताह में लगभग 14 हजार रूपए और महीने में 32 हजार रूपए तक की शुद्ध आय होती है। वार्षिक रूप से वे करीब 3.5 लाख रूपए की आमदनी कर रही हैं। आमदनी बढ़ने के साथ ही केतकी दीदी ने स्वयं का पक्का मकान बनवाया, पावर डीलर मशीन खरीदी और अब उन्होंने पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि भी अर्जित कर ली है, जिसमें वे धान की खेती करती हैं। आज केतकी दीदी अपने मेहनत के दम पर उत्कृष्ट लखपति बनी है और सब्जी उत्पादन के कार्यों से अपनी एक नई पहचान बना रही है।

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल
आज फोकस में

रतनपुर में सियान चेतना कार्यक्रम: बुजुर्गों को मिला सम्मान, अनुभवों ने छुआ दिल — संवेदनशील समाज की दिशा में एक भावुक पहल

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”
आज फोकस में

रतनपुर में “शिक्षा के नाम पर छल? — एक ही छत के नीचे दो स्कूल, RTE के बहाने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़!”

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में  सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल
आज फोकस में

आज बिलासपुर के राघवेंद्र हाल में रफी की यादें कार्यक्रम में सुमधुर गीतों की सजेगी महफ़िल

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव
आज फोकस में

नशा छोड़ो, गांव जोड़ो — खैरखुंडी में उम्मीदों की रैली, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा गांव

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

तीसरे दिन भी जारी रहा रसोइयों का आंदोलन, तेज बारिश में भी डटे रहे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp