
रतनपुर/बिलासपुर,:–;;
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और पिछड़ा वर्ग को मजबूती देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन 31 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित होगा।इस गरिमामयी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मान. किरण सिंह देव जी, जबकि विशेष आतिथ्य में उद्योग एवं श्रम मंत्री मान. लखन देवांगन जी का नाम प्रमुख है।
🔶 राजनीतिक ताकत का संगम – विशिष्ट अतिथियों की लंबी सूची
इस सम्मेलन में भाजपा के दिग्गज विधायक, मंत्री, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग के नेता व सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
वरिष्ठ विधायक धर्मलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुषांत शुक्ला, प्रेमचंद पटेल,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंदूलाल साहू,
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,
प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश चंद्राकर,
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,
भाजपा शहर अध्यक्ष दीपक ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल,
सहित लगभग 25 से अधिक राजनैतिक और सामाजिक प्रतिनिधि।
संगठन के विस्तार और सामाजिक संवाद पर होगा फोकस
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के अधिकार, सरकार की योजनाएं, संगठन की मजबूती और आने वाले चुनावी तैयारी जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति अपेक्षित है, जो इसे एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदलने वाली है।