Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशीली दवाई सप्लाई करने वाले दो आरोपियो को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर:—थाना तारबहार पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि पुराना बस स्टैंड के पास टिकरापारा निवासी कुणाल रजक अपने एक अन्य साथी के साथ जो सफेद कलर का टी शर्ट पहना है अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिक्री कर लाभ अर्जित कर रहा है कि उक्त प्रकरण के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा प्रकरण के संबंध में त्वरित विवेचना कार्यवाही कर शीघ्र फरार आरोपी को गिरफ्तार. करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अम्बिकापुर एवं रापर्टगंज उत्तरप्रदेश टीम रवाना किया गया था टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार लगातार आरोपी अभिषेक बारी का मोबाइल नम्बर का लोकेशन अंबिकापुर होने तथा पुलिस कि उपस्थिती कि संदेह होने पर एवं राबार्ट गंज उत्तरप्रदेश कि ओर भागने कि सुचना मिलने पर आरोपी का पीछा करते हुए राबार्ट गंज मे घेराबंदी कर एवं आरोपी सुमीत कुमार केसरी का वही पर उपस्थिति होने कि सुचना दोनो आरोपी को रापर्टगंज से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक बारी ने बताया कि राबार्ट गंज उनका नाना का घर है जहा आना जाना लगा रहता है इसी बीच मे नाना के लिए केसरी मेडिकल से दवाई लेने जाता था जिससे कारण मेडिकल के संचालक सुमीत कुमार केसरी से जान पहचान होने पर पता चला कि केसरी मेडिकल स्टोर मे सुमीत कुमार नशीली टेबलेट मिलता है बताने पर सुमीत कुमार से नशीली टेबलेट लेकर प्रिंस बारी के साथ मिलकर अंबिकापुर व बिलासपुर मे बिक्री करता था तथा आरोपी सुमीत कुमार केसरी ने भी बताया कि व मेडिकल मे नशीली टेबलेट रख कर बिक्री करना बताया था अभिषेक बारी को भी नशीली टेबलेट देना बताया दोनों आरोपी का नशीली टेबलेट रखकर परिवहन कर बिक्री करना स्वीकार करने पर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार., उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, भागीरथी गेंदले, महेन्द्र सोनकर,मोहन कोर्राम का सराहनीय योगदान रहा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp