Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोले-भाले ग्रामीणों से मुआवजा हड़पने का खुलासा! सर्पदंश पीड़ितों की रकम हड़पने वालों का पर्दाफाश जल्द – “समय न्यूज़ लाइव” करेगा बड़ा खुलासा

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

सांप के काटने से नहीं, इंसानियत के जहर से मर रही उम्मीदें!बेलगहना में सर्पदंश पीड़ितों के मुआवज़े पर दलाली का गंदा खेल — जल्द होगा बड़ा खुलासा

रतनपुर / बेलगहना:—-
जहाँ सरकार सर्पदंश जैसी आपातकालीन घटनाओं में राहत देने लाखों रुपये की मुआवज़ा राशि जारी कर रही है, वहीं बेलगहना क्षेत्र में कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग इस मदद को भी कमाई का ज़रिया बना चुके हैं।सूत्रों के अनुसार, बेलगहना क्षेत्र में दो कथित लोगों द्वारा खुद को “वकील” बताकर पिछले 3 से 5 वर्षों से भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर सर्पदंश पीड़ितों को मिलने वाली मुआवज़ा राशि का बड़ा हिस्सा हड़पा जा रहा है।इन दोनों ने दर्जनों मामलों में पीड़ित पक्ष को आधा या उससे भी कम रकम थमा दी और शेष राशि अपनी जेब में डाल ली। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ग्रामीण न जानकारी रखते हैं, न ही अपने अधिकार। इसी मासूमियत और अनभिज्ञता का फायदा उठाकर इन दलालों ने एक सुनियोजित लूट को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं — कुछ संदिग्ध मौतों को सर्पदंश बताकर सरकारी मुआवज़ा लेने के प्रयास भी इन लोगों ने किए। बिलासपुर ज़िले को ‘सर्पलोक’ कहलवाने के पीछे भी इन्हीं का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

अब सवाल ये है:

आखिर कौन हैं ये दो चेहरे जो वर्षों से सरकारी तंत्र की आँखों में धूल झोंककर लूट को अंजाम दे रहे हैं?

इन्हें संरक्षण कौन दे रहा है?

और पीड़ित परिवारों को उनका पूरा हक क्यों नहीं मिल पाया?

बहुत जल्द “समय न्यूज़” करेगा बड़ा खुलासा।
हर फाइल, हर मुआवज़ा, हर दलाली का होगा हिसाब।
रुको मत… देखो और जानो सच, क्योंकि अब चुप रहना अपराध होगा।

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार
आज फोकस में

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश
आज फोकस में

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह
आज फोकस में

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp