Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चपोरा में तीन साल से अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन, लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से नाराज ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर (चपोरा);—
ग्राम पंचायत चपोरा के आश्रित मोहल्ला खुटापारा में ग्रामीणों की सुविधा के लिए दो सामुदायिक भवनों का निर्माण लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ था। उद्देश्य था कि गांव में शादी-ब्याह, बैठक, सामाजिक कार्यक्रम और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए एक पक्का स्थान उपलब्ध हो सके। परंतु तीन साल बाद भी यह सपना अधूरा है — और जो इमारतें गांव की शान बन सकती थीं, आज उपेक्षा और भ्रष्टाचार की मिसाल बनकर खड़ी हैं।काम अधूरा, दरवाजे-खिड़कियां नदारद
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। न तो दरवाजे-खिड़कियां लगे, न फर्श पूरा हुआ, न रंग-रोगन। दीवारें अधूरी हैं और कई जगह से टपकने लगी हैं।

भवन बन गया गोदाम

अधूरा भवन अब भटकते मवेशियों और असामाजिक तत्वों के लिए ठिकाना बन गया है। कुछ जगहों पर इसे गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में सामुदायिक उपयोग का सपना धूल में मिल रहा है, जबकि सरकारी धन और समय दोनों की बर्बादी हो रही है।

गांव में आक्रोश, कलेक्टर को शिकायत

गांव के सतीलाल साहू, लव कुमार, अरविंद कुमार, मुनेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील कश्यप, रमेश, अजय, तानसेन, विनोद कुमार और रामशंकर समेत 11 ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत सौंपी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पंचायत के सरपंच और सचिव की उदासीनता के कारण यह काम वर्षों से अधूरा पड़ा है।

ग्रामीणों की आवाज

सीताराम पंच (ग्रामीण): “हमारे मोहल्ले के लोगों ने इस भवन का बेसब्री से इंतजार किया, लेकिन तीन साल में भी काम पूरा नहीं हुआ। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत कार्रवाई कर काम पूरा कराए।”

लव कुमार (ग्रामीण): “यह भवन अगर समय पर बन जाता तो गांव के कार्यक्रम यहीं होते, लेकिन अब यह अधूरा ढांचा खड़ा है और बर्बाद हो रहा है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

जनहित की अपील

ग्रामीणों का कहना है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो यह भवन पूरी तरह जर्जर होकर अनुपयोगी हो जाएगा, और इसका नुकसान सीधे गांववासियों को झेलना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन तत्काल जांच कराए, दोषियों पर कार्रवाई करे और जल्द से जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा कराया जाए।

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp