Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रह.अ. का महीना उर्स 12 अगस्त को, हेल्थ कैंप का आयोजन होगा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,शहंशाहे छत्तीसगढ़, हज़रत हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्ला अलैह का महीना उर्स पाक 12 अगस्त, मंगलवार को बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।दोपहर 12:40 बजे मजार-ए-पाक का गुस्ल दरगाह के खादिमों द्वारा अदा किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में ज़ोहर की नमाज़ अदा होगी। दरगाह के पीछे शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतज़ाम बलौदा के डॉ. मोहम्मद यासीन रिज़वी की ओर से किया गया है।महाना उर्स के इस मौके पर इंतेजामिया कमेटी ने सुबह 10:00 बजे से एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया है, जिसमें बिलासपुर से स्टॉर चिल्ड्रन’स हॉस्पिटल के डॉ. मोहसिन सिद्दीकी और शहजादा डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉ. इक़बाल अली और बुशरा खान सुबह 10 बजे से सेवाएं देंगे।कमेटी अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि बाबा इंसान अली शाह रह.अ. के उर्स की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया है। साथ ही दरगाह अहाता की खूबसूरत तामीर का काम भी तेज़ी से जारी है, जिससे आने वाले समय में यहां का स्वरूप और भी निखरा हुआ नज़र आएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp