Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन-

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,एस सी ई आर टी रायपुर और डाइट पेंड्रा के आदेशानुसार विकास खंड स्तर पर कक्षा 6वी नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लाक स्तरीय 5दिवसीय प्रशिक्षण मिडिल स्कूल स्तर के हिंदी (मल्हार) विषय पर 36 शिक्षको और गणित(प्रकाश विषय) 53 शिक्षको का लक्ष्य के मान से प्रथम चरण का प्रशिक्षण 5 अगस्त से प्रारम्भ होकर 11 अगस्त तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन दिवस में मार्गदर्शक प्रेरणास्त्रोत के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी शिवराम टंडन का स्त्रोत समूह और प्रशिक्षार्थी शिक्षको के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया|

इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी शिक्षको को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन करते हुए एन सी एफ, एन ई पी 2020, एफ एल एन के भाषाई और गणितीय लक्ष्यों के साथ कक्षा 6वी के पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव और उसकी अवधारणाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से समझ बनाते हुए विद्यालयो तक बेहतर विषय वस्तु क्रियान्वयन की बात कही साथ ही टीम वर्क से सफलता प्राप्त करने की बात कहते हुए प्रभावी प्रशिक्षण के पंचम दिवस में हिंदी मल्हार और गणित प्रकाश के विभिन्न गतिविधियों को बेहतर तरीके से प्रस्तुतीकरण किया गया| ,प्रभावी शिक्षण हेतु गतिविधियो के बारे में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विषयबिन्दु को शिक्षको के साथ बेहतर तरीके से रखा गया|

ऑनलाइन उपस्थिति,पोस्ट टेस्ट के माध्यम से शिक्षको के द्वारा उपस्थिति और प्रशिक्षण पश्चात स्व आंकलन किया गया|इस दौरान उत्कृष्ठ प्रतिभागी शिक्षको ज्योति पाण्डेय, रमेश सुर्यवंशी, तीजबाई वस्त्रकार, अजय कुमार दिवाकर , इंद्रजीत कौर सोहल , शिव शंकर कोराम, को लेखनी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया|

बी आर जी साथियों को लेखनी प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया| साथ ही टेक्निकल टीम शिक्षक चरण दास महंत, शिवनाथ यादव, उमेश कुमार को उत्कृष्ठ टेक्निकल कार्यो के लिए मोमेंटो प्रमाण पत्र और लेखनी देकर सम्मानित किया गया|

सभी प्रशिक्षार्थी साथियों को बीईओ मस्तूरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया| शिक्षक उमेश कुमार ने मास्टर ट्रेनर, प्रतिभागीयो को स्वस्फूर्त होकर सभी प्रतिभागियों को लेखनी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम का संचालक प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया|मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अनिल श्रीवास, मोहन लाल बघेल, चंद्रिका प्रसाद जांगड़े, गिरजानंद सिदार, भुवनेश्वरी सुर्यवंशी,

सुनील कुमार साहू, टेक्निकल और सहयोगी टीम चरण दास महंत, शिवनाथ यादव, डीआरजी आशा उज्जैनी,हिमांशु शर्मा,चंद्रकुमार चंद्राकर, रंजीता जांगड़े,शिवशंकर कोराम, उमेश कुमार, रितेश श्रीवास, पूर्व सीएसी प्रमोद मिश्रा,दीपक शर्मा , संतोष यादव शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे|

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp