Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों तथा संगवारी महिला समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,,  एनटीपीसी  सीपत में कार्यरत कर्मचारियों ने दिवंगत स्वार्गीय श्याम कुमार पिता नारायण प्रसाद साहू ग्राम पोंड़ी तथा स्वर्गीय प्रताप सिंह कंवर पिता बसंत सिंह कंवर ग्राम पोंड़ी के परिवार को आर्थिक रूप से सहायता करने का निर्णय लिया तथा स्वैच्छिक रूप से सहयोग राशि जमा करने की अपील की। इस अपील के माध्यम से कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अंशदान दिया और रुपये 7,19,400/- सहयोग राशि के रूप में जमा हुई।

इसके अलावा एनटीपीसी की कल्याणकारी क्लब संगवारी महिला समिति के प्रयास से प्रत्येक पीड़ित परिवार को रुपये 25,000/- की सहयोग राशि यानि कुल रुपये 50,000/- प्रदान की गई।प्रत्येक दिवंगत के परिवार के आश्रितों को कुल रुपये 3,84,700/- का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
आर्थिक सहयोग की राशि पीड़ित परिवार के आश्रितों को तहसीलदार सीपत, जन प्रतिनिधि , सीपत पुलिस तथा मीडिया प्रतिनिधि की उपस्थिति में दी गई।

विदित हो कि दिवंगत प्रत्येक संविदा श्रमिक के परिवार को तत्काल रुपये 50,000/- नकद दिवंगत के अंतिम संस्कार के लिए दिनांक 06 अगस्त 2025 को प्रदान किया गया था, जबकि दिवंगत के आश्रितों को सीपत तथा ठेकेदार (मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रकशन प्राइवेट लिमिटेड) के द्वारा 5-5 लाख रुपये मुआवजा तथा ईएसआई के तहत मिलने वाली सारी सुविधाए प्रदान करने की घोषणा हुई है। इसके अलावा संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनकी पत्नी को रोजगार दिये जाने की भी घोषणा हुई है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp