Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोट चोरी मामले को लेकर कोंडागांव जिला मुख्यालय मे कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव – वोट चोरी के खिलाफ मुहीम मे एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देश पर राहुल गाँधी के आवाज को बुलंद करते हुए कोंडागांव जिला कॉंग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे मशाल रैली निकाली गयी।ज्ञात हो की पिछले दिनों लोकसभा मे नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ वोटर लिस्ट मे धांधली किये जाने का प्रमाण प्रस्तुत किया और वोट चोरी के माध्यम से भाजपा की सरकार बन पाई हैं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए हैं ऐसा आरोप लगाया।

वोट चोरी की आवाज देश के सबसे बड़े पंचायत संसद मे भी उठ चुकी हैं जिसे लेकर जिले भर से आये कांग्रेसी कांग्रेस भवन मे बैठक कर कांग्रेस भवन से हांथों मे मशाल लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ गली गली मे शोर हैं मोदी वोट चोर है लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो के नारों के साथ कोंडागांव के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौंक पहुंचे जहां पर नारेबाजी के साथ मीडिया से रूबरू हुए और मशाल रैली कार्यक्रम का समापन हुआ।

मशाल रैली के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम,पूर्व विधायक केशकाल संतराम नेताम,प्रदेश महामंत्री रवि घोष,कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन,तबस्सुम बानो,गुणमती नायक,लेखनी प्रधान,अंजू जोशी, नीलू देवांगन,प्रीति भदौरिया, आरती कोर्राम सहित भारी संख्या मे जिले भर से आये कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp