
तखतपुर:—– भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला (शहर)के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की है जिसमें तखतपुर से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप कौशिक को जिला महामंत्री बनाया गया है।जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व प्रदीप कौशिक लगातार 3बार मंडल के महामंत्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष,2बार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,2बार भाजयुमो महामंत्री तथा इससे पूर्व मंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही भाजपा विधान सभा के मीडिया प्रभारी, सक्रिय सदस्यता प्रभारी, सदस्यता प्रभारी, प्रत्याशी का प्रभारी एवं विधानसभा चुनाव का संचालन भी कर चुके हैं।श्री कौशिक ने जिला महामंत्री बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन महामंत्री पवन साय और जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के साथ जिले के भाजपा नेता विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला सहित कोर ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। कौशिक को जिला महामंत्री बनाये जाने पर पूर्व विधायक रजनीश सिंह,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिष कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,दीपक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,जिलापंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय,जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अंबिका विनोद साहू,मंडल अध्यक्ष गण नैन लाल साहू,रवि मेहर,विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर,दिनेश साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौशिक को बधाई देते हुए सही व्यक्ति का चयन निरूपित किया है।









