जतिन कश्यप की रिपोर्ट
बेलगहना..कोटा क्षेत्र के बेलगहना में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब की सड़कों पर दिनभर में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति न बनती हो। सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम बाजार के प्रारंभ से लेकर बस स्टैंड तक होता है। क्योंकि यहां सरिया सीमेंट, होटल ,किराना दुकान,और बाहर से आए हुए दुकानदार की दुकानों के बाहर सड़क पर ही भारी वाहनों को खड़ा कर सामान लादा जाता है। रविवार को भारी वाहन प्रतिबंध होने के बाद भी ट्रैफिक जाम की समस्या सड़कों पर दिखी |
शासन की ओर से ट्रैफिक जाम पर समस्या का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है ??
यदि कोई व्यक्ति जरूरी काम निपटाने जा रहे हैं तो फंस जाते हैं ट्रैफिक जाम में लोगों ने बताया कि अगर किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए जा रहे हैं तो सड़क पर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। लोगों के अनुसार जब तक भारी वाहनों में सामान की लोडिंग अनलोडिंग नहीं हो जाती तब तक जाम लगा रहता है। कई बस वाले भी सड़क पर ही अपने वाहन को खड़ा कर सवारी बैठाते हैं, इससे भी दिन भर में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।
हर दिन लोग जाम की समस्या से जूझ रहे, प्रमुख मार्गों पर चलना दूभर हुआ । बेलगहना में सड़कों के किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग मजबूरी में सड़क किनारे या सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़े करते हैं।
दुकानदारों व व्यापारी के द्वारा वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता तथा इसे गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता , आने वाले समय पर यह समस्या बेहद गंभीर समस्या का रूप ले सकता है
ट्रैफिक जाम के समय बाइक तो दूर पैदल भी लोगों को चलने में समस्या हो रहा है जिससे आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना देखने को मिल रहा है..
अव्यवस्थित ट्रैफिक को सुधारने के लिए अब तक किसी भी प्रकार का ठोस योजना नहीं बनाया गया है । वाहनों के अवैध पार्किंग के चलते हर समय जाम लग जाता है। साथ ही साथ व्यापारियों के द्वारा सड़कों पर ही दुकान लगा दिया जाता है जिससे वहां एक तरफ से वाहन आ सकता है परंतु दूसरी ओर से वाहन आने के आने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाता है और सड़क के दोनों और दुकान होने से यह ट्रैफिक की समस्या और अधिक हो जाती है .जिसका उचित व्यवस्था नहीं किया गया है वर्तमान में यह मार्ग अनूपपुर शहडोल से बिलासपुर का मुख्य मार्ग है।









