
रतनपुर, :—-
नगर रतनपुर में शोक की लहर है। सिद्ध शक्ति पीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक श्री मोतीचंद जायसवाल (प्रसिद्ध रूप में “दाऊ जी”) का गुरुवार शाम 6 बजे 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से नगर ने एक सच्चे धर्मनिष्ठ, समाजसेवी और अनुभवों की जीवित धरोहर को खो दिया है।
दाऊ जी का जीवन सादगी, सेवा और श्रद्धा की मिसाल रहा। वे लंबे समय तक महामाया मंदिर ट्रस्ट से जुड़कर श्रद्धालुओं की सेवा करते रहे। उनका मार्गदर्शन ट्रस्ट के लिए हमेशा अमूल्य रहा। नगर के कई सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भागीदारी और सहयोग प्रेरणा का स्रोत था।उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को निकाली जाएगी, तथा उनका अंतिम संस्कार कृष्णार्जुनी तालाब स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।वे गुरुगायल, मोनू, शीतल, संजीव, दीनू और दीपू जायसवाल के नाना थे।
नगरवासियों सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दाऊ जी की स्मृति नगरवासियों के हृदय में हमेशा जीवित रहेगी।