Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संतान सप्तमी पर विहिप मातृशक्ति द्वारा पूजन-अर्चन एवं भजन-कीर्तन सम्पन्न

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:—-
विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति इकाई द्वारा संतान सप्तमी पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल मातृशक्ति की महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में एकत्र होकर संतान की दीर्घायु, निरोगी जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना हेतु विधिवत पूजन-अर्चन में सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तिमय धुनों से पूरा वातावरण गूँज उठा। मातृशक्ति पदाधिकारियों ने बताया कि संतान सप्तमी व्रत का महत्व अति प्राचीन है। पुराणों के अनुसार इस दिन सूर्यदेव और सप्तमातृकाओं की आराधना से संतान पर आने वाले संकट टल जाते हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मातृशक्ति बहनों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में व्रत-उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान न होकर सामाजिक और पारिवारिक जीवन को अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस भाव से हर वर्ष संतान सप्तमी का पर्व मनाया जाता है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp