Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर स्वामी आत्मानन्द विद्यालय से 75 टेबल-बेंच बिना अनुमति भेजे गए, शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

बिलासपुर /रतनपुर:—-
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रतनपुर में 75 नग लोहे के टेबल-बेंच बिना किसी अधिकृत अनुमति के अन्यत्र भेजे जाने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने गंभीरता दिखाते हुए जांच समिति गठित कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय के प्रधान पाठक श्री अनिल शर्मा द्वारा उक्त सामग्री को बिना शाला प्रबंधन समिति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथवा किसी उच्च अधिकारी की अनुमति के स्थानांतरित किया गया। शासन की संपत्ति के इस तरह उपयोग पर सवाल उठते हुए जांच की मांग की गई थी।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच हेतु दो सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रकछार (टेंटा) के प्राचार्य श्री आर.एल. नांगरे और शासकीय हाई स्कूल मंदरपुर के प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार सोनी को शामिल किया गया है।
जांच दल को निर्देशित किया गया है कि वे स्थल पर पहुंचकर समस्त तथ्यों की जांच करें और 7 दिवस के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp