Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी खबर :– जनपद पंचायत तखतपुर आवास विभाग में भ्रष्टाचार बर्दास्त नही -/- बिहारी सिंह टोडर

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:—-भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि जनपद पंचायत तखतपुर में आवास को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों वर्ग बड़ी ही परेशानियों का सामना कर रहे है, जिसकी शिकायत बहुत जल्द तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह  एवं  मुख्यमंत्री महोदय  एवं कलेक्टर महोदय बिलासपुर से लिखित में किया जायेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का हर गरीब वर्ग को पक्के मकान देने का वादा किया जा रहा है दूसरे तरफ अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही इस पर कार्यवाही होनी चाहिए,
तखतपुर जनपद पंचायत में अधिकारियों का लापरवाही बिलकुल ही बर्दास्त नही किया जायेगा,


प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर विधानसभा में प्रधान मंत्री आवास योजना के सैकड़ों हितग्राहियों को किसी की दूसरी किश्त तो किसी की तीसरी किश्त जियो टेकिंग हो जाने के बाद भी नही दिया जा रहा है, मामला पैसे लेने देन है जो हितग्राही जियो टेकिंग के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी भी माध्यम से चाहे वह आवास मित्र हो या रोजगार सहायक हो या अन्य माध्यम से एक आवास पर 15 से 20 हजार तक रुपए पहुंचा दिए जाते है उनका पैसा तत्काल उन हितगारियो के खाते में जमा हो जाता है या फिर जो हितग्राही पैसे देने से इंकार कर देता है उसका खाते में जियो टेकिंग हो जाने के बाद भी राशि जमा नही किया जाता, इस मामले पर कई हितग्राहियों की शिकायत मिलने के बाद मैंने आवास मित्र से बात किया तो उन्होंने कहा विभागीय इंजिनियर से बात कीजिए,मैंने अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो ,विभागीय इंजिनियर मुकेश कश्यप ने कहा मैंने तो आगे इंजिनियर वैभव गुप्ता  पूरी रिपोर्ट भेज दिया हूं उनसे बात कीजिए जब गुप्ता  से बात किया तो उन्होंने कहा मैंने तो सुनील तिवारी  को रिपोर्ट सौप दी है उनसे बात कीजिए और जब मैंने तिवारी  बात किया तो उन्होंने कहा माने तो मुख्यकार्यपालन अधिकारी सत्यव्रत तिवारी को रिपोर्ट सौप दी है ,उनसे बात कीजिए अब यहां यह बताना आवश्यक होता है कि एक जानकर हितग्राही व्यक्ति तो इतने जगह पहुंचकर तो अपना कार्य करा सकता है

किंतु सैकड़ों ऐसे अनपढ़, मजदूर वर्ग के लोग कितने जगह जाकर अपना कार्य करा पाएंगे, इसीलिए आज जो इतने वृहद मात्रा में आवास कार्य रुके हुए जिसके जिम्मेदार अधिकारी , कर्मचारी है जो कई महीने हितग्राहियों को आफिस चक्कर लगवाते हैं, तखतपुर विधायक का शक्त निर्देश है तखतपुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा जो भी अधिकारी कर्मचारी कमीशन खोरी का खेल खेलेगा उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाएगा इसलिए अधिकारी, कर्मचारी वर्ग अपने आप को ज्यादा होशियार ना समझे और जनता को हितग्राहियों को परेशान ना करें, जनता काम को विशेष महत्व दें, यदि तखतपुर जनपद पंचायत में कोई भी अधिकारी कर्मचारी यदि कमीशन खोरी जनता से पैसा लेनदेन का कार्य करता है तो आप सबूत के साथ मुझे कांटेक्ट कर सकते हैं आप लोगों की शिकायत विधायक तखतपुर, मुख्यमंत्री जी एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष लिखित में पेश किया जाएगा,

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp