खोंगसरा (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे)।
खोंगसरा स्टेशन के डाउन लाइन में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रेल प्रशासन की टीम और रेल सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुँचे। घटना की जानकारी पेंड्रा रेल पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल युवक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









