स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने दिखाया ज्ञान
बिलासपुर :—-स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में दिनांक 8 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “प्राचीन और वर्तमान छत्तीसगढ़ की प्रगति व योजनाओं” पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा एकता जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं चोलेश्वर साहू (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान और अक्षय कुमार यादव (गणित तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का आयोजन एवं मूल्यांकन कार्य महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय धनवानी, डॉ. रामेश्वरी बंजारा एवं प्रो. कृतिका साहू द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. यू.के. श्रीवास्तव एवं मुख्य संयोजक प्राध्यापक डा. राजकुमार सचदेव ने विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रजत जयंती समारोह के अंतर्गत द्वितीय दिवस 9 सितंबर को “मेरे सपनों का छत्तीसगढ़” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, सामाजिक व विकास यात्रा से भी रूबरू कराया।









